आज के समय में लगभग सभी देशों में लोग कॉमेडी शो देखना ज्यादा पसंद करते हैं। कॉमेडी शो को हम जितना आसान समझते हैं, लेकिन उस कॉमेडी शो को बनाने में उतनी ही मेहनत लगती है। आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका “BB KI VINES”नाम से यूट्यूब चैनल है जिसमे वह कॉमेडी एक्ट वाली विडियो को अपलोड करते है।

YouTuber भुवन बाम की सक्सेस स्टोरी || BB KI Vines.

youtuber bhuvan bam success story bb ki vines दोस्तों हम बात कर रहे हैं YouTube के महशूर और युवाओं के चहेते STAR भुवन बाम की जिनके चैनल को करीब 1 करोड़ 33 लाख से ज्यादा लोगों ने सब्सक्राइब्ड किया है। भारत में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले कलाकारों में से एक भुवन बाम भी हैं।

youtuber bhuvan bam success story bb ki vines

YouTube Channel की शुरुवात

22 January 1994 में गुजरात में बड़ौदा शहर के जन्में भुवन बाम You tuber के अलावा गिटारवादक, सिंगर के साथ-साथ stage performer और stand up comedian भी हैं। भुवन जब छोटे थे तो उनके साथ उनका परिवार बड़ौदा से दिल्ली में शिफ्ट हो गये।

भुवन बाम बताते है की उन्होने ने अपना you tube चैनल 21 वर्ष की उम्र में ही बना लिया था। “The Chakhna issue” के नाम का एक वीडियो उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर सन 2014 में अपलोड किया था, परंतु कम views आने पर भी वे निराश नहीं हुए और समय के साथ लगातार और नए अपडेटेड वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल में अपलोड करते रहे, इसी दौरान वे जल्द ही लोगों के बीच में पॉपुलर होने लगे।

भुवन बाम की शैक्षिक योग्यता

उन्होंने अपनी प्राम्भिक स्कूली शिक्षा ग्रीन फील्ड स्कूल, न्यू दिल्ली से और ग्रेजुएशन दिल्ली यूनिवर्सिटी के शहीद भगत सिंह कॉलेज से हासिल की। उन्होंने अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए बताया कि उनका मन पढ़ाई मे बिलकुल भी नहीं लगता था और वह क्लास मे अपने सभी दोस्तो का मनोरंजन करने के लिए कॉमेडी किया करते थे और सभी को अपनी एक्ट से खुश करते थे। वह कॉलेज टाइम मे भी काफी पोपुलर थे। भुवन कभी कभी अपनी कॉमेडी एक्ट की वीडियो भी बनाते थे और अपने करीबी रिश्तेदारों और मित्रों को भी दिखाते थे। जिसे सभी लोगो ने काफी पसंद किया और उनकी तारीफ भी की।

youtuber bhuvan bam success story bb ki vines

करियर का सफर

उन्होंने अपनी करियर के शुरुवाती सफर मे साकेत, दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में गिटार बजाने और गाना गाने का काम शुरू किया लेकिन बाद में उन्होंने अपने गाने स्वयं के लिए लिखने शुरू कर दिया। आज भुवन के कई गाने आप सुन सकते है वह लोगो मे काफी पोपुलर भी है।

तेरी मेरी कहानी-2 August 2016,  संग हूं तेरे – 12 January 2018,  सफर – 13 June 2018,  रह गुजार – 29 August 2018

कब बना भुवन बाम का YouTube चैनल

Youtuber Bhuvan Bam ने अपना “BB KI VINES”  YouTube चैनल 20 June 2015 में बनाया जो उनके जिंदगी के लिए सबसे बड़ी शुरुवात थी। उनके BB KI VINES के नाम से YouTube चैनल पर 13,313,236 subscribers और 1,679,588,405 views से भी अधिक हैं। शुरुवाती समय मे भुवन बाम अपने YouTube चैनल BB KI VINES में वीडियो अपलोड करने के लिए अपने स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरे का इस्तेमाल करते थे। वह मोबाइल से वीडियो बनाकर अपलोड करते थे। भुवन ने अपने ज्यादातर वीडियो Facebook और YouTube पर ही अपलोड किये हैं। bhuvan bam success story.

youtuber bhuvan bam success story bb ki vines

भुवन बाम के YouTube की लोकप्रियता

उन्होने ने कभी भी यूट्यूब पर कोई लक्ष्य नहीं बनाया बस उन्हे लोगो को खुश करने के लिए कॉमेडी विडियो बना कर चैनल पर अपलोड करते थे।  शुरुवात मे उनके विडियो पर कम व्यूज मिलते थे परंतु वह विडियो बनाते रहते थे

उन्होंने अपना इंटरनेट में करियर एक कोमेडियन विडियोके साथ शुरू किया था। शुरुवाती विडियो मे उन्होने कश्मीर बाढ़ की वजह से एक महिला के अपने पुत्र को खोने जाने पर रिपोर्टर द्वारा उनसे अंसवेदनशील प्रश्न पूछे जाने पर एक विडियो बनाई। जिसे Facebook पर करीब 15,000 लोगों ने Like किया। उसके बाद उन्होंने “I’ m Felling Horny” के नाम से अपना अगला वीडियो बनाया जो इंटरनेट पर जल्द ही वाइरल हो गया। इस विडियो को सबसे ज्यादा पाकिस्तान में देखा गया।

youtuber bhuvan bam success story bb ki vines

अवार्ड्स से सम्मनित हुए भुवन बाम

  1. लोकप्रिय चैनल के लिए भुवन को “WebTVAsia Awards-2016” से सम्मानित किया जा चुका है जो Seoul, South Korea में आयोजित हुई थी।

2. Hindustan Times  ने उन्हें उनके इस मनोरंजन करने के लिए गेम परिवर्तक पुरुस्कार से भी सम्मानित किए जा चुके हैं।

3. हाल में उन्होंने भारत में सन 2017 की YouTube Creator Summit Golf Competition जीता था जिसमें वे BB KI VINES और Technical Guruji के मुख्य योगदान कर्त्ता थे।

youtuber bhuvan bam success story bb ki vines

 इंटरनेट की लोगो तक पहुँच

जब से भारत में Jio लांच हुआ है तब से लोग इंटरनेट का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं खासतौर से You Tubers, जो स्वयं के द्वारा create किए हुए वीडियो को अपने YouTube  पर अपलोड करने के लिए चैनल बनाते हैं।

bhuvan bam का मानना है कि यदि हम और आप लोग YouTube पर चैनल बनाते हैं तो हमें प्रत्येक दिन मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी। यदि हमारे कई सारे बेहतरीन वीडियो के साथ एक भी खराब वीडियो को लोगों ने देखा तो लोग हमारी इस खराब वीडियो के लिए कड़ी आलोचना करेंगे। इसलिए हमें वीडियो को लगातार नया और बेहतर बनाने की कोशिश करते रहना चाहिए, तभी एक अच्छा youtuber इतिहास मे अपनी एक success story बना पाएगा।


यदि आपको इस कहानी से प्रेरणा मिली है या आप अपने किसी अनुभव को हमारे साथ बांटना चाहते हो तो हमें Startuphindi3@gmail.com पर लिखे, या Facebook और Twitter पर संपर्क करे। आप अपने गाँव, शहर या इलाके की प्रेरणात्मक वीडियो हमें 6397028929 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं!


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here